तरमा गांव में हुई चोरी का खुलासा, माल समेत दो गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र इनायतनगर अंतर्गत बारुन बाजार चौकी के तरमा गांव में हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है। इनायतनगर पुलिस ने चोरी के माल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह चोरी बीते मंगलवार की रात को तरमा गांव निवासी सुनील कुमार चौरसिया पुत्र अर्जुन चौरसिया के घर में हुई थी। चोरों ने रात में घर के सामने वाले दरवाजे से घुसकर गहने, जेवरात, नकदी और दो मोबाइल फोन चुरा लिए थे। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने 112 पुलिस और बारुन बाजार पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई थी।

चौकी प्रभारी शिवेंद्र पाल ने बताया उच्च अधिकारियों के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक इनायत नगर राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों चोरों को पकड़ा है। पूछताछ के बाद उनसे चोरी का माल भी बरामद किया गया है। अभियुक्तों को रविवार को दिन में 3.40 बजे इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोधियांवा मजरे तोड़ी दुबे का पुरवा के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों में प्रदीप दुबे पुत्र स्वर्गीय रामधीरज दुबे निवासी ग्राम सोधियांवा मजरे तोड़ी दुबे का पुरवा, थाना इनायतनगर शामिल है, जिसके विरुद्ध पूर्व में लखनऊ और अंबेडकर नगर में 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

दूसरा अभियुक्त गोविंद गौड़ उर्फ सनी पुत्र स्वर्गीय जगदीश गौड़ निवासी ग्राम मथरा रसूलपुर, थाना जलालपुर, जिला अंबेडकर नगर है, जिसके विरुद्ध विभिन्न जनपदों में 7 मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं। दोनों के खिलाफ इनायतनगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 290/2026 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस व मुकदमा अपराध संख्या 108/2026 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से तीन जोड़ी पायल (सफेद धातु), एक जोड़ी सुई धागा (पीली धातु), एक लॉकेट (पीली धातु),एक नथुनी (पीली धातु,एक कील (पीली धातु), एक सिक्का (सफेद धातु),तीन मोबाइल फोन, 1030 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

इसे भी पढ़े  राम मंदिर चढ़ावा गबन प्रकरण में एसआईटी की जांच दूसरे दिन भी रही जारी

अभियुक्तों को पकड़ने वाली टीम में चौकी प्रभारी बारुन बाजार शिवेंद्र पाल, उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिवाकर पांडेय, उप निरीक्षक उत्कर्ष श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल अन्नू सिंह, कांस्टेबल आशीष सिंह, रवि सिंह, युवराज सिंह, अनुज दुबे, कमल सिंह शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya