साइकिल से पढ़ाने जा रही शिक्षिका को मैजिक ने कुचला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत

फैजाबाद। तारुन थाना अंतर्गत ककराही में साइकिल से आरएस चैधरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाने जा रही अध्यापिका को तेज रफ्तार मैजिक ने कुल दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मी आयु 20 वर्ष निवासी ककराही तारुन साइकिल से प्रातः लगभग 10 बजे आरएस चैधरी उत्तर माध्यमिक विद्यालय पढ़ाने जा रही थी की तेज रफ्तार मैजिक ने कुचल दिया जिसे घायल अवस्था में कॉलेज के स्टाफ सतीश वर्मा द्वारा आज दोपहर 12.02 बजे जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया उपचार के 10 मिनट बाद लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा शव को मोर्चरी में रखवा कर कोतवाली नगर पोस्टमार्टम हेतु पुलिस मेमो भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े  अग्निशमन : प्रशासनिक यांत्रिक सहयोग के साथ सजग नागरिक समन्वय भी आवश्यक
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya