-रामलला का दर्शन पूजन कर अर्पित किया छप्पन भोग
अयोध्या। बुधवार को अयोध्या नगरी एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन प्रेमदास जी महाराज ने 300 वर्षों से चली आ रही एक अनूठी परंपरा को तोड़ते हुए अखाड़े की 52 बीघा की सीमा से बाहर कदम रखा। उन्होंने हनुमान जी के पवित्र निशान के साथ राम जन्मभूमि पहुंचकर रामलला का दर्शन-पूजन किया और छप्पन भोग अर्पित किया।
इस अभूतपूर्व घटना ने अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। आज सुबह, गद्दी नशीन प्रेमदास महाराज एक भव्य शाही जुलूस के साथ हनुमानगढ़ी से बाहर निकले। अयोध्या, कोतवाली अयोध्या के पास, व्यापार मंडल अयोध्या द्वारा, नंदलाल गुप्ता पंकज गुप्ता चंचल गुप्ता सहित व्यापारियों ने स्वागत किया वहीं तीर्थपुरोहित समाज, जिसमें राजेश महाराज, दुर्गेश महाराज, प्रदीप पांडे, ओमप्रकाश पांडे, राजा महाराजा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे, ने उनका भव्य स्वागत किया।
मार्ग में जगह-जगह आरती उतारी गई और पुष्प वर्षा की गई। तुलसी उद्यान के सामने पार्षद प्रतिनिधि रिशु पांडे, पार्षद अनुज दास, अभय श्रीवास्तव, विवेक तिवारी, ओम प्रकाश पांडे, विनय तिवारी और अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी पुष्प अर्पित कर उनका अभिनंदन किया।, छोटी देवकली मंदिर के पास पूर्व सांसद लल्लू सिंह ,महानगर अध्यक्ष, अभिषेक मिश्रा मांझी समाज के अध्यक्ष रामजस माझी ने भी स्वागत किया श्रद्धालुओं के “जय श्री राम” के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
शासनिक अधिकारियों ने भी पुष्प वर्षा कर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात, गद्दी नशीन महाराज ने सरयू नदी में स्नान किया और फिर श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन के लिए प्रस्थान किया। रामलला के दर्शन के उपरांत, वे मंदिर परिसर में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इसके बाद, वे परिक्रमा मार्ग पर चलकर आम श्रद्धालुओं के लिए भी परिक्रमा की शुरुआत करेंगे। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने स्वयं जुलूस का स्वागत किया और सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी निगरानी की।
इस ऐतिहासिक पल को लेकर अयोध्या में उत्साह और श्रद्धा का अभूतपूर्व माहौल है। यह दिन निश्चित रूप से अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया जाएगा, इस अवसर पर महंत डॉक्टर भरत दास जी, संकट मोचन सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, महंत मुरलीधर जी बाबा नंद रामदास, मामा दास सहित हजारों की संख्या में नागा साधु एवं अयोध्या के विशिष्ट साधु संत महंत उपस्थित रहे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
नगर विधायक ने हनुमानगढ़ी से निकली शोभा यात्रा का किया स्वागत
-हनुमानगढ़ी से निकली भव्य शोभा यात्रा का अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया। गद्दीनशीन महंत प्रेमदास की अगुवाई में निकली इस ऐतिहासिक शोभा यात्रा में सैकड़ों नागा साधु, ऊंट, घोड़े, रथ और शंखध्वनि के साथ धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। विधायक के नेतत्व में गद्दीनशीन महंत प्रेमदास को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने इस अवसर को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि “हनुमानगढ़ी की यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक परंपरा का प्रतीक है, बल्कि यह अयोध्या की आस्था, संस्कृति और श्रद्धा की शक्ति का सार्वजनिक प्रदर्शन भी है।“ उन्होंने कहा कि महंत प्रेमदास द्वारा सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए रामलला के दरबार में जाना एक ऐतिहासिक क्षण है, जो आने वाले समय में श्रद्धालुओं को एक नई दिशा देगा।
विधायक ने शाही जुलूस में नागा साधुओं के उत्साह, शौर्य प्रदर्शन और जनता की श्रद्धा को अद्वितीय बताया। उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग की भी सराहना की और कहा कि “इस आयोजन से अयोध्या की धार्मिक गरिमा को वैश्विक पहचान मिली है। स्वागत करने वालों में संजय शुक्ला, पंकज गुप्ता, अचल गुप्ता, नंद लाल गुप्ता, अमल गुप्ता, लाल जी मिश्र, राधेश्याम त्यागी, अनूप गुप्ता, कमल उपाध्याय, बाल कष्ण वैश्य, अश्वनी गुप्ता, रिशू दुबे, सहित बनी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।