शिक्षा के स्तर को बनाए रखने में प्रधानाचार्य की भूमिका अहम : डॉ.ओम प्रकाश गुप्त

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-एसएसवी इंटर कॉलेज में आयोजित हुई प्रधानाचार्य की संगोष्ठी, विदाई व सम्मान समारोह

अयोध्या। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की संगोष्ठी और विदाई व सम्मान समारोह बुधवार को शहर के एसएसवी इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। मंडल के उप शिक्षा निदेशक व देवीपाटन मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ.ओम प्रकाश गुप्त ने इस दौरान कहा कि शिक्षा के स्तर को बनाए रखना सभी का कर्तव्य ही नहीं वरन जिम्मेदारी भी है। यह जिम्मेदारी प्रधानाचार्य के कंधों पर सर्वाधिक होती है। डॉ.गुप्त समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ शिक्षक व विद्यालय को सजाने, संवारने और सुव्यविस्थत बनाए रखने में प्रधानाचार्य अहम होते हैं। अनुशासन से पठन-पाठन तक की जिम्मेदारी उनकी ही होती है। जबकि शिक्षा के स्तर को बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी की होती है। अध्यक्षता कर रहे परिषद के संरक्षक डॉ.श्रीनिवास शुक्ल ने कहा कि विद्यालय के संर्वांगीण विकास में प्रधानाचार्य वह कड़ी है, जिसके सहारे शिक्षा का स्तर मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा पारिवारिक दृष्टिकोण नहीं अपनाए जाने से समस्याएं बढ़ जाती हैं। किसी भी समस्या का निदान बातचीत से ही निकलता है। जो वरिष्ठ होते हैं, उनका दायित्व भी बड़ा होता है।

विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.पवन कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षा को सभी के लिए उपयोगी बनाए रखने के लिए नवाचार का प्रयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र के कई संघर्ष हैं, कई उपलब्धियां हैं, जो सामने नहीं आ पाती हैं। ऐसे में रचनात्मकता, समर्पण और कर्तव्य बोध के साथ शिक्षण किया जाना चाहिए। प्रदेशीय संरक्षक डॉ.वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी व प्रदेशीय महामंत्री डॉ.रविन्द्र त्रिपाठी ने सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्यों की समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने प्रधानाचार्य हित में सभी से एकजुटता की अपील की। समारोह संयोजक व प्रदेशीय कोषाध्यक्ष डॉ.मणि शंकर तिवारी ने स्वागत भाषण और संरक्षक डॉ.रामसुरेश मिश्र ने धन्यवाद व्यक्त किया। संचालन जिला मंत्री रामप्रिया शरण सिंह ने किया।

इसे भी पढ़े  स्ट्रेस हार्मोन बिगाड़ सकती है स्लीप की टोन : डा. आलोक मनदर्शन

सेवानिवृत्त व नवनियुक्त प्रधानाचार्य किए गए सम्मानित

अतिथि व पदाधिकारियों ने जनता इंटर कॉलेज जयसिंह मऊ के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भूपाल सिंह व नवनियुक्त प्रधानाचार्य गुलबहार को अंगवस्त्र, स्मृतिचिह्न व धार्मिक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों को आयोजकों ने स्मृतिचिहघ््न भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा में शैक्षिक गुणवत्ता के संवर्धन पर विचार विषयक संगोष्ठी को वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

स्वस्ति वाचन, सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से हुआ शुभारंभ

समारोह के आरम्भ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्र्यापण व दीप प्रज्जवन किया। एसएसवी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्वस्तिवाचन, सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ.रमेश मिश्र, रामकृष्ण मिश्र, प्रदीप कुमार वर्मा, देवेन्द्र सिंह, सुनील कुमार द्विवेदी, विवेक कुमार श्रीवास्तव, डॉ.केके यादव, अश्वनी कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार, हरिबख्श सिंह, शोभनाथ वर्मा, वरुण सिंह, पुनीत मेहरोत्रा, नेहा सिंह, ममता निषाद, प्रज्ञा सिंह, रुही पाल, नीलम श्रीवास्तव राममूर्ति पटेल, डॉ.उदयभान सिंह, शिक्षक जयेंद्र पाठक, डॉ देवेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र देव तिवारी, विवेकानन्द पाण्डेय, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, उत्कर्ष सिंह व अनिल मिश्रा सहित कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya