भाजपा नेताओं ने बूथ स्तर पर किया चुनावी सम्पर्क

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या विधायक ने चौपाल लगाकर मांगा वोट

अयोध्या। चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन भाजपा के सभी पदाधिकारियों, नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने अपने बूथ पर जनसम्पर्क किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पूरा क्षेत्र के बलुई का पुरवा में चौपाल लगायी। बरेली के विधायक राजेश मिश्रा पप्पू व मवई ब्लाक प्रमख राजीव तिवारी ने रुदौली के रतनपुर में चौपाल लगायी। सहकारी सभा के सभापति अंकुर सिंह ने रायपुर, मानापुर, बनवीर पुर में जनसम्पर्क करके भाजपा के लिए वोट मांगा।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से अब विपक्षी दलों में हताशा का माहौल बन गया है। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से गरीब तबके में उत्साह है। भाजपा एक बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही है। वहीं महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विद्याकुंड, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने अश्वनीपुरम, इंजीनियर रणवीर सिंह ने मानपुर, तथा गुलशन बिंदु ने पूरा क्षेत्र के कादीपुर तथा विल्हरघाट में जनसम्पर्क किया। अन्य जनसम्पर्क करने वालो मंे लालजी सिंह, राजेश प्रधान, वीरसेन सिंह काका, मुन्ना सिंह, राजेश सिंह, आकाशमणि त्रिपाठी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन नगर निगम व अयोध्या विकास प्राधिकरण के संयुक्त कार्यालय भवन का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya