राम मंदिर को व्यापार का केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा : अजय राय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रामलला का किया दर्शन व हनुमानगढ़ी में किया हनुमान चालीसा का पाठ


अयोध्या। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय तथा राष्ट्रीय सचिव और पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त तथा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह रविवार को अयोध्या पहुंचे। महा नगर सीमा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेत नारायण सिंह तथा महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अयोध्या पहुंचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके पश्चात उन्होंने श्री राम जन्मभूमि पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन किए।

इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यक्रमों की शुरुआत भगवान के दर्शन-पूजन से करती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हनुमान जी से देश और प्रदेश में अत्याचार एवं अन्याय के खिलाफ कार्रवाई की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सरकार पर नहीं, बल्कि हनुमान जी पर भरोसा है। हनुमान जी अपना गदा उठाकर चंदा चोरों का फैसला करें। राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चढ़ावे की चोरी के आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए धर्माचार्यों की नियुक्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को व्यापार का केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा।

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर अजय राय ने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा, लेकिन कांग्रेस भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करेगी। उन्होंने बढ़ती महंगाई, चीनी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद महंगाई और जनहित के मुद्दों को लेकर देश और प्रदेश में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

इसे भी पढ़े  जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का जिलाधिकारी ने लिया त्वरित संज्ञान, कराया गया समाधान

कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, पी सी सी सदस्य उग्रसेन मिश्र, जिला प्रवक्ता शीतला पठक ,सेवादल जिला अध्यक्ष फ्लावर नकवी, सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, अनिल तिवारी,अश्वनी सिंह मधुर,वेद सिंह कमल, रुद्रप्रताप सिंह रीसू, धर्मेंद्र सिंह फास्तर, सुरेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र सिंह बबलू, भीम शुक्ला, रणजीत सिंह, राम सागर रावत, विवेक प्रताप शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, मोहम्मद आमिर ,डॉक्टर विनोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya