महापौर के निरीक्षण में खुली जलकल विभाग की पोल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नगर आयुक्त को दिए एई, जेई एवं सुपरवाइजर पर कार्रवाई के निर्देश

अयोध्या। निरीक्षण के दौरान रामनगरी में पेयजल व्यवस्था लचर पाए जाने के कारण जलकल विभाग के अवर अभियंता, सहायक अभियंता एवं सुपरवाइजर पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में गुरुवार को महापौर ने नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को निर्देश दिए हैं।

रामनगरी में पेयजल व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने लक्ष्मणघाट वार्ड के अड़गड़ा मोहल्ला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्या को जाना। लोगों ने बताया कि पिछले 20 दिनों से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित है। इससे लोगों को रोजमर्रा की आवश्यकता समेत पीने के पानी का भी संकट झेलना पड़ रहा है।

पानी के लिए लोगों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जल कल विभाग के सहायक अभियंता जयकुमार के अलावा अयोध्याधाम के अवर अभियंता और सुपरवाइजर को जवाबदेह ठहराया गया। इससे पूर्व 07 जुलाई को जलकल विभाग के समीक्षा बैठक में रामनगरी की जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन अब व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।

जलकल विभाग के कर्मचारियों को महापौर ने कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि यदि लोगों को पीने के पानी को लेकर परेशानी हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े  सनातन धर्म के संस्कारों में ही सेवा भाव निहित : लल्लू सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya