कृषि विवि में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-यूपी कैटेट का रिपोर्टिंग कार्यक्रम जारी, समितियों का हुआ गठन

अयोध्या।उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (UPCAT ET- 2026) के तहत ऑनलाइन काउंसलिंग में आवंटित अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं रिपोर्टिंग का कार्यक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी कर दिया गया है। कृषि विवि के कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया है। गठित समितियां पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगी जिससे कि प्रवेश प्रक्रिया का कार्य सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

उप कुलसचिव डा. रागिनी मिश्रा ने बताया कि बीवीएससी एंड ए.एच (पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय) पाठ्यक्रम के लिए रिपोर्टिंग 7 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इस पाठ्यक्रम के लिए 8 जुलाई को भी रिपोर्टिंग होगी। बीवीएससी एंड ए.एच पाठ्यक्रम के लिए रिपोर्टिंग 15-16 जुलाई को भी होगी। अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए रिपोर्टिंग 27-29 जुलाई, 8-10 अगस्त एवं 20-22 अगस्त को निर्धारित की गई है। वहीं, मास्टर्स पाठ्यक्रमों के लिए 20-21 व 24-25 अगस्त तथा पीएचडी पाठ्यक्रम के लिए 24-25 अगस्त को रिपोर्टिंग होगी।

प्रवेश, दस्तावेज सत्यापन, फोटो मिलान और प्रवेश संबंधी औपचारिकताओं के लिए अलग-अलग समितियां गठित की गईं हैं। चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की विश्वविद्यालय की तरफ से अपील की गई है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya