नवागत जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने ग्रहण किया कार्यभार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-हनुमानगढ़ी व श्री राम लला का दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वाद


अयोध्या। जनपद में नवागंतुक जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। नवागत जिलाधिकारी का आगमन सरयू अतिथि गृह में हुआ जहां पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 महेंद्र कुमार सिंह सहित नगर मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी रुदौली सदर व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इसके पूर्व जिलाधिकारी ने हनुमानगढ़ी महाराज व प्रभु श्री राम लला का दर्शन पूजन का आशीर्वाद प्राप्त किया और फिर कोषागार डबल लॉक पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

जिलाधिकारी ने बैचलर आफ इंजीनियरिंग की डिग्री कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ली है। इसके बाद वह सिविल सर्विस की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर 2014 बैच में आईएएस के रूप में चयनित हुए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा पूर्व में झांसी व महोबा में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट, बलिया में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, झांसी में मुख्य विकास अधिकारी, आगरा में नगर आयुक्त के पद पर तथा जनपद चंदौली में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रहने के बाद आज अयोध्या जिले में जिलाधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

इसे भी पढ़े  अविवि के तीन अतिथि प्रवक्ताओं द्वारा शराब पार्टी किए जाने पर सेवा समाप्त

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya