टीम के साथ घर-घर समस्याएं जानेंगे महापौर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अधिकारियों एवं पार्षद संग दो वार्डों में सुबह भ्रमण करेंगे महापौर

अयोध्या। चंद्रशेखर नगर एवं जयप्रकाश नगर वार्ड के निवासी गुरुवार को सुबह जब सोकर उठेंगे तो उनके दरवाजे पर नगर निगम से जुड़ी जन समस्याओं को जानने के लिए महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम दस्तक देगी। इस टीम में नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा और क्षेत्रीय पार्षद भी शामिल होंगे। यह पहल महापौर ने मौके पर ही समस्याओं के निराकरण के लिए की है।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडे ने बताया नगर की सरकार आपके द्वार अभियान के तहत महापौर वार्ड में भ्रमण कर लोगों को अपनी शिकायतें और समस्याएं बताने के लिए प्रेरित करेंगे और उसका समाधान भी कराएंगे। जन समस्याओं के निराकरण की तैयारी को लेकर बुधवार को नगर निगम कार्यालय में बैठक की गई, जिसमें नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, वागीश कुमार शुक्ल, सभी सहायक नगर आयुक्त एवं सभी विभागों के मुखिया को आवश्यक टीमों सहित मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए।

बैठक में तय किया गया कि सुबह सात बजे होने वाले भ्रमण में जलकल, स्वास्थ्य विभाग, प्रकाश एवं निर्माण विभाग से जुड़ी टीमें मौजूद रहेगी। भ्रमण के बाद जोनल कार्यालय पर शिविर लगाकर गृह एवं जल कर, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं को संकलित किया जाएगा और उसका यथासंभव निदान भी तत्काल कराया जाएगा।

जिन समस्याओं का निदान तत्काल संभव नहीं होगा उसका समाधान समयबद्ध तरीके से कराया जाएगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी लोगों के दरवाजे पर समस्याएं जानने पहुंचेंगे। इससे नागरिकों को अपनी समस्याएं बताने के लिए नगर निगम के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और मौके पर ही समाधान होने से नगर निगम पर उनका भरोसा बढ़ेगा। समस्याओं को संकलित करने के लिए स्वयंसेवी संस्था ’राम का घर’ की टीम भी सक्रिय रहेगी।

इसे भी पढ़े  मुख्यमंत्री के सपनों को पूरा कर रही इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya