महापौर ने फतेहगंज से गुदड़ी बाजार चौराहा तक निकाली पदयात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

31 को सुबह घर से निकलकर रचें सामूहिक स्वच्छता का इतिहास:महंत गिरीशपति त्रिपाठी

अयोध्या। सोमवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने पदयात्रा निकालकर लोगों का आह्वान किया कि आगामी 31 मई को सुबह 7:00 बजे घर से निकलें और महज आधा घंटा सफाई कर सामूहिक स्वच्छता का इतिहास रच दें। वह फतेहगंज चौराहा से अकब बजाजा, चौक होते हुए गुदड़ी बाजार चौराहे तक निकली पदयात्रा के दौरान लोगों से संपर्क कर रहे थे।

इस दौरान जगह-जगह स्टिकर लगाकर आमजन को आगामी 31 मई को सुबह सात बजे नगर निगम क्षेत्र में चलाए जाने वाले स्वच्छता के महाअभियान ‘एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर वार’ में सहभागिता का संदेश दिया गया। पदयात्रा के दौरान महापौर ने लोगों के घरों पर दस्तक दी और सफाई के मामले में नगर को देश के टॉप टेन महानगरों में लाने में जन-जन से भागीदारी सुनिश्चित करने की अपेक्षा की।

पदयात्रा में शामिल नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार ने लोगों से कहा कि 31 मई को अपने घरों के आसपास महज आधा घंटा सफाई करने से नगर को साफ-सुथरा बनाने की प्रेरणा भी मिलेगी। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि एक घंटे चली पदयात्रा में ध्वनि विस्तारक वाहनों से सूचना भी प्रसारित की और अभियान में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की भी जानकारी दी गई।

इस यात्रा में अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव के अलावा वरिष्ठ पार्षद अनिल सिंह, हरिश्चंद्र अग्रहरि, दीप कुमार, अनीता द्विवेदी, पूर्व सभापति राजेश गौड़, अजय पांडेय, ज्ञान केसरवानी, सामाजिक कार्यकर्ता विजय सिंह बंटी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, अमरेंद्र सिंह कर्फ्यू, नीलकमल अग्रवाल, सुबोध चतुर्वेदी, सतीश पांडे, प्रेमप्रकाश मिश्र, दीपांशु साहू, संजय साहू, पुर्णेन्द त्रिपाठी, आशीष कौर, रीना सिंह, रुचिरा सिंह, आलोक सिंह राना, श्रीनिवास शास्त्री आदि शामिल थे।

इसे भी पढ़े  जो ईमानदार है, उसको चुकानी पड़ती है कीमत : राहुल देव

बिजली बचाने के लिए नगर निगम ने छेड़ा जागरूकता अभियान

अयोध्या। नगर निगम ने बिजली बचाने के लिए लोगों में जागरूकता लाने का अभियान छोड़ा है। इसके लिए प्रकाश विभाग की टीम ने अवर अभियंता जाह्नवी सिंह की अगुवाई में सोमवार को लोगों से संपर्क कर उन्हें बिजली बचाने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि बिजली बचाना केवल पैसे बचाना नहीं बल्कि पर्यावरण की रक्षा करना भी है।

प्रमुख तरीका

-अनावश्यक लाइट और पंखें न चलाएं।
-एलईडी बल्ब का उपयोग करें।
-ऊर्जा दक्ष उपकरण (5 स्टार रेटिंग) खरीदें।
-दिन में प्राकृतिक रोशनी का उपयोग करें।
-मोबाइल और लैपटॉप चार्जर उपयोग के बाद निकाल दें।
-एसी का तापमान 24–26°C रखें।
-एसी चलाते समय दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें।
-फ्रिज को बार-बार न खोलें।
-कपड़े एक साथ प्रेस करे।
-उपकरणों की नियमित सफाई और सर्विस कराएं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya