in

स्वच्छ विरासत अभियान का महापौर ने किया शुभारम्भ

-राम की पैड़ी से पतंग उड़ाकर सफाई अभियान का हुआ आगाज

अयोध्या। नगर निगम की ओर से स्वच्छ विरासत अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का शुभारंभ शनिवार को राम पैड़ी पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने पतंग उड़ाकर किया। यह अभियान 24 जनवरी तक चलाया जायेगा। पतंगबाजी के उपरांत नगर निगम अयोध्या के सफाई मित्रों ने घाटों पर अभियान चलाकर सफाई की।

इस अवसर पर नगर निगम अयोध्या से सम्बद्ध गैर सरकारी संगठनों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों में अलग जगाने का प्रयास किया। इस कार्यक्रम के तहत नगर आयुक्त विशाल सिंह ने नगर निगम सीमान्तर्गत समस्त अयोध्या वासियों से आग्रह किया कि आप अपने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग करके नगर निगम के सफाई मित्र को दें एवं अपने आसपास सफाई रखें। महापौर श्री उपाध्याय ने अयोध्या की जनता से अपील किया कि शासन की ओरसे प्रत्येक प्रकार के पॉलिथीन को प्रतिबंधित किया गया है। इसलिए नागरिकगण पॉलीथिन का उपयोग न करें।

अपने घरों के जरूरत के सामान लेने के लिए बाजार जाएं तो कपड़े का थैला साथ में लेकर जाएं। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, अपर नगर आयुक्त वागीश शुक्ला, उप नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह, पार्षद देवकाली वार्ड अनुज दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  डीएम और एसएसपी ने आपदा बचाव एवं राहत शिविर का किया निरीक्षण

What do you think?

Written by Next Khabar Team

पौने चार साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा गबन का आरोपी

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने वृद्धा आश्रम में बांटे कंबल