in

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने वृद्धा आश्रम में बांटे कंबल

अयोध्या। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने मणिपर्वत पर स्थित वृद्धा आश्रम जाकर वहां रहने वाली वृद्ध महिलाओं को कंबल भेंट किया। कंबल पाकर सभी गदगद थीं। सभी ने महापौर को आशीर्वाद दिया। कंबल प्रदान करने के साथ महापौर ने वृद्धाओं के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। कई ने उन्हें गले लगा स्नेह व्यक्त किया।

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने भी महापौर के साथ वृद्ध महिलाओं को कंबल देकर आशीर्वाद लिया।। यहां सौ से अधिक वृद्धाओं को कंबल प्रदान किया गया। इस मौके पर भाजपा महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह, पार्षद आशीष सिंह उमेश द्विवेदी, गोविंद सुंदरम सहित अन्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  डीएम और एसएसपी ने आपदा बचाव एवं राहत शिविर का किया निरीक्षण

What do you think?

Written by Next Khabar Team

स्वच्छ विरासत अभियान का महापौर ने किया शुभारम्भ

महंगाई व बेरोजगारी चरम पर, खाद के लिए भटक रहा किसान : अखिलेश यादव