वृद्व महिला का फर्जी बेटा बनकर बेंच दी जमीन, गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– आरोपी 2020 से चल रहा था फरार

अयोध्या। वृद्व महिला का फर्जी बेटा बनकर जमीन बेचने वाले जनपद बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र के बामियारी निवासी विपिन मिश्र उर्फ कुलदीप दास पुत्र रामगोपाल मिश्र को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित वर्ष 2020 से फरार चल रहा था। एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय की ओर से चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एसपी सिटी विजयपाल सिंह के निर्देशन व सीओ सिटी पलाश बंसल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुरेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता मिली है।

मुखबिर की सूचना पर बिग बाजार देवकाली रोड के पास से आरोतपित को गिरफ्तार किया गया। बताते चले में वादिनी ने मुकदमा द्वारा सूचना दी गयी कि उसका बेटा कुलदीप कुमार जो मानसिक रूप से बीमार था जो वर्ष 2013 से गायब हो गया था। जिसके सम्बन्ध में अलीगढ़ जिलें में गुमशुदगी दर्ज करायी गई गई थी। वादिनी मुकदमा का फर्जी बेटा विपिन मिश्र उर्फ कुलदीप दास बनकर उनकी जमीन वर्ष 2018 में बिक्री कर दी गयी थी।

इस मामले में वादिनी को जानकारी होने पर स्थानीय थाने में मुकदमा पर कृष्ण कुमार आदि पंजीकृत कराया गया था। आरोपित की पुलिस काफी दिन से तलाश कर रही थी। आरोपित को गिरफ्तार कने वाली पुलिस टीम में एसएसआई ओम प्रकाश, उपनिरीक्षक अदील अहमद, भानु प्रताप शाही व अन्य शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या की बेटी रागिनी यादव बनी असिस्टेंट कमिश्नर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya