गैंगेस्टर में वांछित अभियुक्त का वाहन कुर्क

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में अपराध / अपराधियों की रोकथाम व गैगेस्टर से संबंधित अभियुक्तगण की चल/ अचल संपत्ति को कुर्क किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कुमारगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग गई है

थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने धारा -3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अमित कुमार पुत्र इन्द्रपाल सिंह निवासी हन्ना हरौरा थाना धनपतगंज जनपद सुल्तानपुर की एक अदद टाटा टीआगो कार रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 44 एवी 4242 को जिलाधिकारी अयोध्या के आदेश के अनुपालन में मुखबिर की सूचना ग्राम हन्ना हरौरा थाना धनपतगंज जनपद सुल्तानपुर से बरामद कर कब्जे में लेते हुए कुर्की की कार्रवाई कर लिया है। कुर्की कार्यवाही करने वालों की टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कुमारगंज राजाराम हमराही सिपाही सावधान सिंह एवं अनुज शुक्ला शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से बालिका अगवा का सुराग नहीं, जीआरपी ने मांगी मदद
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya