दूल्हा घर से फरार, नहीं आई बारात

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पीड़िता ने कोतवाली नगर में की शिकायत

अयोध्या। बारात समय पर न आने पर लड़की पक्ष ने जब पता किया तो ज्ञात हुआ कि दूल्हा घर से फरार हो गया है इसलिए बारात लाना सम्भव नहीं है। प्रकरण रीडगंज निवासी रिजवाना बानों की पुत्री सीमा खातून के निकाह का है। सीमा खातून का निकाह अम्बेडकरनगर जनपद के टांडा निवासी मो. अरमान पुत्र जुम्मन से तय हुआ था बारात 24 नवम्बर को दिन में आनी थी। बारात जब 12 बजे तक नहीं आयी तो रिजवाना बानों ने वर पक्ष के घर फोन किया तो उसे बताया गया कि लड़का घर से भाग गया है हम लोग उसे खोज रहे हैं। बारात न आने से घराती लोग परेशान हो गये दूसरी ओर लड़के की बहन मीना से जब बात हुई तो उसने बताया कि लड़का घर से भाग गया है। पीड़िता का आरोप है कि 10 दिन पहले तीन लाख बतौर दहेज नकद की मांग की गयी थी नकद रूपया न होने के कारण दहेज नहीं दिया जा सका। इस सम्बन्ध में अरमान से भी बात हुई थी तो उसने भी दहेज की मांग किया था। पीड़िता रिजवाना बानों ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर दहेज लोभी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग किया है।

इसे भी पढ़े  कान्हा गौशाला में गायों की असमय मृत्यु पर गरमाई सियासत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya