अयोध्या। नौकरी के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लोगों को ठगने वाला आरोपी महेन्द्र वर्मा पुत्र जयराम वर्मा निवासी वीरेपुर थाना मोतीगंज जिला गोण्डा को पुलिस ने जोगीतारा मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के ऊपर कोतवाली नगर में मु.अ.सं. 474/19 आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 406 के तहत मुकदमा पंजीकृत है। मुखबिर खास की सूचना पर नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में कोतवाली पुलिस सफल हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल में उप निरीक्षक प्रभारी चौकी हवाई पट्टी जमानत अब्बास व आरक्षी विनोद कुमार शामिल हैं।
195
previous post