रामपथ पर स्थित त्रिवेणी सदन में लगी आग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से दो घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

अयोध्या। शहर के रअमानीगंज क्षेत्र में रामपथ पर स्थित त्रिवेणी सदन आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर दो घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की सम्भावना जताई जा रही है।

सुबह करीब दस बजे स्थानीय लोगों को त्रिवेणी सदन के तीसरी मंजिल से धुआं उठता दिखाई दिया। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दिया गया। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दरवाजा बंद होने के कारण उसे तोड़ कर आग पर नियंत्रण किया गया। त्रिवेणी सदन विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गई है। बिल्डिंग में श्रद्धालुओं के लिए डारमेट्री तीसरी मंजिल पर है। जहां आग लगी थी। बिल्डिंग में पार्किग भी बनाई गई है। इसका संचालन एक प्राईवेट कम्पनी द्वारा किया जाता है

।विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि बिल्डिंग बनाते समय फायर एनओसी ली गई थी। अन्य विभागों से भी एनओसी ली गई थी। त्रिवेणी सदन का संचालन मुम्बई की कम्पनी सुखसागर द्वारा किया जाता है। आग कैसे लगी यह जांच का विषय है। अगर संस्था की लापरवाही पाई जाती है तो कार्यवाही की जाएगी।

सीएफओ महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि डारमेट्री एरिया में आग लगी थी। दरवाजे बंद थे। जिन्हे तोड़ कर फायर कर्मी अंदर गए। सूचना मिलते ही मौके पर दो दमकल की गाड़ियां भेजी गई। कुछ समय बाद एक और गाड़ी भेजी गई। घटना में कोई जन हानि नही हुई है।

इसे भी पढ़े  कन्या भारती का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख


अयोध्या। कोतवाली नगर अंतर्गत जमुनिया बाग स्थित एलजी चेंबर में कमला ट्रेडर्स की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 7ः00 बजे की है, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। शहर के रामनगर स्थित नील विहार कॉलोनी निवासी दुकान मालिक राजेंद्र आहूजा ने बताया कि दुकान में करीब 30 से 40 लाख रुपए का रेडीमेड कपड़े व अन्य सामान जल गया है।

नगर कोतवाल अश्वनी पांडे ने बताया फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, जिससे मार्केट में अन्य दुकान जलने से बच गई। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। संभावना है शार्ट सर्किट के चलते आग लगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya