केएम शुगर मिल में पानी की टंकी गिरने से एक की मौत, दो गम्भीर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मृतक युवक मिल मे इलेक्ट्रीशियन से अप्रेंटिस कर रहा था

जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक

अयोध्या। केएम शुगर मिल में पानी की टंकी उसके नीचे स्थित एसी वर्कशॉप पर गिरने से तीन मजदूर दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि घायल अन्य दो मजदूरों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मंगलवार को दिन में 11 बजे केएम शुगर मिल में गर्म पानी की टंकी एकाएक भरभरा का गिर गई। उसका मलबा नीचे एसी वर्कशॉप की छत पर गिरा। जिससे उसकी छत बैठ गई। वर्कशॉप में मौजूद एसी टेक्निशियन विनोद कुमार थरवार पुत्र राम कुमार थरवार थाना बनकटा देवरिया, नंद कुमार पाण्डेय पुत्र राम बहादुर पाण्डेय करमा कोडरी, पूरा कलंदर, अयोध्या तथा प्रवेश रावत पुत्र देवी प्रसाद राम सहाय का पुरवा थाना पूरा कलंदर अयोध्या घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां प्रवेश रावत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

मृतक के चाचा राममिलन ने बताया कि मृतक मिल में इलेक्ट्रीशियन से अप्रेंटिस कर रहा था। मिल प्रशासन ने घटना की सूचना परिवारी जनों को नही दी। उन्होंने बताया कि देखरेख के अभाव में टंकी जर्जर थी जिस कारण वह गिर गई थी। थानाध्यक्ष पूराकलंदर का ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

इसे भी पढ़े  भाजपा सरकार संविधान बदलने का रच रही कुचक्र : अजय राय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya