जिलाधिकारी ने भ्रमण कर जल निकासी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रेलवे अंडरब्रिज कलवर्ट की तत्काल सफाई करने दिया निर्देश

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जल निकासी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को जल निकासी का स्थाई समाधान करने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा लाला लाजपत वार्ड के अंतर्गत स्थित गद्दोपुर अंडरपास, मझवा गद्दोपुर, पैगापुर, उसुरू आदि सहित सरदार भगत सिंह वार्ड के अंतर्गत डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र का भ्रमण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिंगलबेल से मऊ शिवाला मार्ग पर अतिक्रमण को हटाते हुए नाले की बेहतर साफ सफाई करने तथा उसमें से निकलने वाले मलबे को तत्काल उपयुक्त स्थान पर रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर डिफेंस कॉलोनी के जल निकासी हेतु वहां स्थित रेलवे अंडरब्रिज कलवर्ट की तत्काल सफाई करने तथा सभी स्थानों पर जल निकासी का स्थाई समाधान सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त वागीश शुक्ला, सहायक अभियंता नगर निगम आ0पी0 यादव व जे0ई0 नगर निगम विनोद पटेल उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  जेल में बंद कैदियों ने किया महाकुंभ स्नान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya