दुर्घटना में बाइक सवार का पैर कटकर शरीर से हुआ अलग

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-बाइक और चार पहिया वाहन की हुई आमने-सामने टक्कर

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के संजयगंज मार्ग पर बाइक और चार पहिया की आमने-सामने हुई की टक्कर में बाइक चालक का एक पैर कटकर शरीर से दूर जा गिरा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

शुक्रवार की रात हुई इस दुर्घटना में बारुन के तरमा गांव के राम सजीवन का पुत्र 26 वर्षीय अमित अपने दोस्त के साथ बाइक से सोहावल क्षेत्र में मौसा के घर जा रहा था। संजयगंज बाजार से कुछ आगे ही निकला था कि झलिहन पांडेय का पुरवा गांव के मोड़ पर सुचित्तागंज की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन से आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान चालक का पैर फंसने से कट कर शरीर से अलग हो गया। दुर्घटना होते ही गांव के लोग मदद में जुट गए। एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी।दोस्त सही सलामत रहा। जिसने हादसे की जानकारी परिवारवालों को दी।

वहीं मौके पर पहुंची रौनाही पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल भेजा। सीएचसी के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। रौनाही थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि चार पहिया वाहन छोड़कर चालक फरार है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

 

इसे भी पढ़े  हरियाली के दुश्मनों ने मां बेटे की ले ली जान

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya