साइबर क्राइम थाना पुलिस ने खाते में वापस कराया 20 हजार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक पीड़ित के बैंक खाते में ठगी गई रकम 20 हजार रुपए वापस कराई है।
सोमवार को साइबर क्राइम थाना के प्रभारी निरीक्षक मो अरशद ने बताया कि एक पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से साइबर ठगी कर लेने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज कराई थी। ‘

शिकायत पर कार्यवाही करते ठगी गई रकम में से 20 हजार रुपए की रकम संबंधित बैंक खाते में होल्ड कराई गई थी। कानूनी औपचारिकताओं को पूरा कराते हुए होल्ड कराई गई 20 हजार रुपए की रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई है। उन्होंने अपील की है कि साइबर अपराधों से सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर विश्वास न करें और धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल अथवा पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

इसे भी पढ़े  लाफ्टर की टोंन, बढ़ाती है हैप्पी-हार्मोन : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya