कांग्रेस पार्टी ने भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु कोतवाल को दिया ज्ञापन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या । कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने नगर कोतवाल मनोज शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के समक्ष प्रभु हनुमान जी को भारतीय जनता पार्टी का झंडा थमा कर नचवाने की विरोध में प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित करने हेतु एक तहरीर दी है।

उक्त आशय कीजानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया तहरीर में नगर कोतवाल से सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम करने की मांग करते हुए कहा 6 जुलाई को लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के रोड शो में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में हमारे आराध्य प्रभु हनुमान जी को अपनी पार्टी का झंडा थमा कर जिस प्रकार से उन्हें नचाया गया इसकी जितनी निंदा की जाए कम है और यह सनातन धर्म का बहुत बड़ा अपमान है भाजपा की इस कृत से हम सब की आस्था को गहरा आघात पहुंचा।

श्री पाठक ने बताया कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह के साथ पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, पी सी सी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष राम अवध पासी, अशोक कुमार सिंह , महिला कांग्रेस की रेनू राय , डॉ विनोद गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह फास्टर आदि प्रमुख लोग शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya