-महानगर कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत संत रविदास नगर वार्ड में की बैठक
अयोध्या। महानगर कांग्रेस कमेटी अयोध्या द्वारा नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत संत रविदास नगर वार्ड में संगठन की व्यापक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद बशीर ने की तथा संचालन सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा ने किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम रानू ने कहा महानगर कांग्रेस द्वारा विभिन्न वार्डों में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान को कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। हमारा लक्ष्य 60 वार्डों में कांग्रेस पार्टी का मजबूत संगठनात्मक ढांचा खड़ा करना है।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम रानू ने कहा वार्डों में सबसे ज्यादा समस्या नगर निगम संबंधित समस्याएं देखने को मिल रही है जिसमें नगर निगम द्वारा आम जन पर भारी गृह तथा जलकर लगा दिया गया है। नगर निगम द्वारा लगाए गए इस टैक्स से शहरी क्षेत्र में रहने वाला गरीब बुरी तरह से परेशान है। आज नगर निगम आमजन की समस्याओं की सुध नहीं ले रहा है जल निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में सीवेज डालने के लिए जो सड़के खोदी गई थी उन्हें बड़ी बेतरतीबी से जल निगम ने बनाया जिससे कि वार्डो की अंदर की सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। नगर निगम द्वारा वार्डों में फॉगिंग नहीं की जा रही, जिससे कि मोहल्ले में गंदगी और मच्छरों के प्रकोप ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा हम लोग विभिन्न वार्डों में जाकर समस्याओं का संकलन कर रहे हैं और शीघ्र ही नगर निगम का घेराव करके आम आदमी की समस्याओं का लेखा-जोखा नगर निगम को देंगे। अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस नेता मोहम्मद बशीर ने कहा महानगर द्वारा वार्डों में जाकर आम आदमी की समस्याओं को उठाने से वार्डों में ज्यादा से ज्यादा लोग कांग्रेस पार्टी के प्रति आकर्षित हो रहे हैं।
बैठक में प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह बबलू ,महानगर महासचिव अशोक कुमार राय अनिल सोनकर,अच्छे बाबू,रमजान अली, मुकीम, सोहेल,सद्दाम, तौसीफ मुंशी,अरमान,परवाज ,शरीफ, मोहम्मद आरफाज,कबीर. मोहम्मद ,गुलफाम.,मोहम्मद बशीर भाई, नाजिम. हसन, मोहम्मद आदिल, हमजा नसीम, शकील अहमद,मोहम्मद शागिर, विजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।