पूरे विश्व में प्रेरणा का स्रोत रामनगरी अयोध्या : सुधांशु त्रिवेदी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-श्री अरविंद सोसायटी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड हिंदी राज्य समिति का हुआ वार्षिक सम्मेलन

अयोध्या। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी रामनगरी पहुंचे। वह दोपहर में महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। यहां से निकलकर वह रामलला के दर्शन को गए। इसके बाद उन्होंने श्री अरविंदो संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की यह नगरी भारत ही नहीं पूरे विश्व में प्रेरणा का स्रोत है। सभी को आकर प्रभु श्री रामलला का आशीर्वाद लेना चाहिए।

श्री अरविंद सोसायटी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड हिंदी राज्य समिति का वार्षिक सम्मेलन श्रीराम की पावन धरती अयोध्या धाम में महर्षि अरविंद और ममतामई मां के ध्वज आरोहण, ध्यान एवं वंदे मातरम गीत की धुन के साथ आरंभ हुआ। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत सोसायटी की चेयरपर्सन डॉ. मीनू दुबे द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र के प्रारंभ में श्रीअरविन्द सोसायटी, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राज्य समिति के चेयरमैन विष्णु गोयल के उद्बोधन के साथ हुआ। श्री गोयल ने संगठन के प्रारूप की चर्चा करते हुए संगठन के विस्तार के महत्व को बताया और महर्षि अरविंद एवं श्री मां के द्वारा मानव जगत के आध्यात्मिक उत्थान के लिए उनके द्वारा किये गये योगदान की चर्चा की।

तदुपरांत मथुरा केंद्र तथा संस्था की संस्था की स्मारिका ’श्रीरामचंद्रिका’ के संपादक अनिल बाजपेई ने अपने अभिभाषण में बीते वर्षों में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर हुए समिति के अधिवेशनों के अनुभवों को साझा करते हुए इस विरासत को आगे बढ़ने का आग्रह लोगों से किया। समिति की प्रदेश कार्यकारिणी की अनिता बंसल, कीर्ति, आर डी तिवारी एवं सीमा ने सभी आए हुए प्रतिनिधियों का लोगों से परिचय कराया एवं अधिवेशन के उद्देश्यों एवं उनकी उपयोगिता को रेखांकित किया।

इसे भी पढ़े  मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन नगर निगम व अयोध्या विकास प्राधिकरण के संयुक्त कार्यालय भवन का किया निरीक्षण

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी आयोजकों एवं पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सम्मेलन के मुख्य विषय सनातन धर्म और श्रीराम, श्रीअरविंद के आलोक में पर विभिन्न आयामों में प्रकाश डाला, भारत की एकता और पुनरुत्थान के परिप्रेक्ष्य में मनोवृत्ति एवं संयम ाप विभिन्न अवधारणाओं को लेते हुए बताया कि भारत जगत गुरु बनने की दिशा मे अग्रसर हो रहा है।

विषय प्रवर्तन डॉक्टर जे पी सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रति श्री अरविंद सोसायटी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड की सचिव श्रीमती अनिता बंसल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिनेश दिव्यम् द्वारा किया गया। राजा मोहन गर्ल्स पी जी कॉलेज की छात्राओं द्वारा रंगोली एव राष्ट्र गान प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में अयोध्या केंद्र की अध्यक्ष प्रो मीनू दुबे, सचिव प्रो. प्रज्ञा मिश्रा, यूथ कोऑर्डिनेटर डॉ. असीम त्रिपाठी, सदस्य श्री राम प्रकाश दुबे, प्रो. मंजूषा मिश्रा, डॉ ज्योतिमा, डॉ पूनम शुक्ला, डॉ. वीरेन्द्र दुबे, डॉ. उषा त्रिपाठी, दुर्गा पांडे, प्रशांत पांडे, शशि कांत, देव पांडे, प्रो. परेश पाण्डेय , प्रो. प्रणय त्रिपाठी, सीमा, रेखा, प्रीति रेणु वर्मा आदि की सक्रिय एवं सराहनीय उपस्थिति रही ।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya