व्यापारी वर्ग ने समाजसेवा में सदैव निभाई अग्रणी भूमिका : ऋषिकेश उपाध्याय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। मानवीय मूल्यों पर आधारित जीवन जीने से आत्म संतुष्टि मिलती है। जन सामान्य की सेवा के लिए भावना विकसित होती है। उक्त विचार श्री अग्रवाल सभा अयोध्या के शिविर कार्यालय में उपस्थित समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए रामाय सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व्यक्त कर रहे थे।

उपाध्याय ने कहा कि व्यापारी वर्ग सदैव समाज एवं राष्ट्र की निर्माण में तथा विपदा में भी सामाजिक सहयोग मे अग्रणी रहे है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिला अध्यक्ष उत्तम बंसल ने रामाय सेवा ट्रस्ट द्वारा श्मशान घाट अयोध्या में संचालित निशुल्क लकड़ी बैंक को 125 कुंटल लकड़ी दान करने की घोषणा। महापौर उपाध्याय को अग्र धरोहर पुस्तक एवं अग्रसेन जी का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। श्रीरामाय सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित निशुल्क लकड़ी बैंक के संचालक रितेश दास ने बताया कि आज ट्रस्ट की ओर से मृतक रीता देवी गोलाघाट अयोध्या, मृतक शिवपूजन चतुर्वेदी आयोध्या, लावारिस मृतक, शिव नायक पांडे बस्ती, मृतक मेला राम गोंडा, मृतक बीएम मिश्रा अयोध्या के परिजनों को दाह संस्कार को लकड़ी उपलब्ध कराई गई।

लकड़ी बैंक के संचालक रितेश दास ने अयोध्या के संपन्न एवं उदारवादी महानुभावों से अपील की है की मृतकों की तादाद दिन पर दिन बढ़ रहे हैं इसलिए दानदाताओं को लकड़ी दान करने के लिए आगे आने की आवश्यकता है। यह प्रभु राम की धरती है जिन्होंने मानवता की सेवा के लिए आजीवन संघर्ष किया। इस धरती में आज हम सबका उनके मूल्यों को बल देने के लिए आगे आने की आवश्यकता है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya