नौकरी की लालच में विकलांग शिक्षक पत्नी की हत्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पुलिस ने आरोपी पति सहित तीन को किया गिरफ्तार

अयोध्या। जनपद में विकलांग शिक्षिका की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारा कोई और नहीं उसका पति है। पुलिस ने हत्या आरोपी पति व उसके दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या की वारदात जनौरा स्थित परशुराम नगर कॉलोनी की है। बबली सिंह नामक शिक्षिका यहीं पर नया घर बना कर अपने पति अनिल सिंह वह 3 साल के बेटे के साथ रहती थी।

प्रथम सूचना रिपोर्ट में कहा गया है कि बबली के पति के दिमाग में बबली की जगह पर नौकरी हासिल करना और उसकी संपत्ति व मकान हड़प करना चल रहा था। इसी बीच कल मंगलवार को दोपहर में मकान के भूतल में ही आरोप है कि 3 लोगों ने गला कसकर बबली की हत्या कर दी और हत्या का राज छुपाने के लिए शव को मकान के प्रथम तल पर ले जाकर रख दिया। यही नहीं बबली के पति ने उसके मायके वालों को सूचना दी बबली का हार्ट अटैक से निधन हो गया। लेकिन मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने शव देखा तो हत्या का राज खुल गया।

पत्नी का हत्यारा अनिल सिंह मूल रूप से नारा अढ़नपुर थाना मुसाफिरखाना जिला अमेठी का रहने वाला है। दो अन्य गिरफ्तार भी वही के बताए जा रहे हैं। शिक्षिका बबली की तैनाती वर्तमान समय में फैजाबाद शहर से सटे उसुरू जूनियर हाई स्कूल में थी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya