अयोध्या। भाजपा सरकार द्विज समाज को अपमानित कर रहा है यह आरोप द्विज समाज कल्याण मंच के राष्ट्रीय संयोजक दीन दयाल मिश्र ने शाने अवध सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही गोरखपुर के पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी को अपमानित करने के लिए उनके आवास पर छापा डाला गया। गोरखपुर सहित अनेक उच्च शिक्षण संस्थानों में हुई नियुक्तियों में द्विज समाज को दरकिनार कर दिया गया। जगह-जगह सम्पूर्ण प्रदेश के व्यापार में ब्राहमणों की भागीदारी समाप्त कर दी गयी। मंच ने इसका मुहतोड़ जबाब देने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा संसदीय चुनाव में समाज को सोच समझकर अपनी भूमिका का निर्धारण करना होगा। उन्होंने कहा कि द्विज समाज की बदौलत सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाली राजनीतिक पार्टियों ने हमारी ही पीठ में छूरा भोंक दिया है। सम्पूर्ण समाज अपमान और पीड़ा से कराह रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर त्रिपाठी के साथ घटी घटना भी सरकार को कटघरे में खड़ा करती है। चार बार सत्ता में आने वाली भाजपा ने एक भी ब्राहमण मुख्यमंत्री नहीं बनाया, भाजपा में सर्वाधिक द्विज समाज के सांसदों का टिकट काटकर ब्राहमणों को अपमानित किया गया है।
द्विज समाज को अपमानित कर रही भाजपा: दीन दयाल मिश्र
103
previous post