अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति तक योजनाओं को पहुँचाना भाजपा का लक्ष्य: वेद गुप्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या विधायक लगायेंगे ग्रामसभाओं में चौपाल

फैजाबाद। देश के अतिंम पायदान पर खडे़ व्यक्ति का विकास ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार का लक्ष्य उक्त उद्गार अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पूरामण्डल में स्थित मोदरा ग्रामसभा में आयोजित चौपाल को सम्बोधित करते हुये कहा। चौपाल में बिजली विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण व अन्य कई विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें। चैपाल मोदरा ग्रामसभा में भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप सिंह के द्वार पर आयोजित की गई। चैपाल के प्रारम्भ में क्षेत्रीय निवासी तिलकधारी सिंह, रामकुमार यादव, रामकेवल सिंह व भदई ने माला पहनाकर नगर विधायक का स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने नगर विधायक व सरकार की प्रंशसा करते हुये कहा कि यह पहली ऐसी सरकार है जो निरन्तर हमारे क्षेत्र में आकर हमारी समस्याओं का समाधान कर रही है, हमारी जरूरतो का ख्याल रख रही है। नगर विधायक ने क्षेत्रवासियों को धन्यवाद दिया और केन्द्र व प्रदेश सरकार की नई योजनाओं से अवगत कराया। चौपाल में मुख्य रूप से आयी पेंशन, बिजली व राशन सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया साथ ही चिकित्सा विभाग के अधिकारी को यह निर्देश दिया कि ग्रामसभा के सभी पात्र व्यक्तियों का चयन कर आयुष्मान भारत की योजना का लाभ दिलायें यह योजना हर ग्रामवासी के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है।
मीडिया प्रभारी देवेन्द्र मिश्रा दीपू ने बताया कि इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष हरिभजन गोंड, जिला उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह, दिनेश मिश्रा, सेक्टर प्रमुख राजेश पाठक, प्रधान बब्लू, बूथ अध्यक्ष सालिकराम मौर्या व सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya