गायत्री पब्लिक स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को किया मंत्रगुग्ध


अयोध्या। गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। चौकी इंचार्ज हैरिंग्टनगंज शेखर नाथ सिंह ने दर्जनों लोगों की उपस्थिति में प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल , समाजसेवी राजू दूबे और मंगेश मणि त्रिपाठी के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। सरस्वती पूजन और आजादी के बीर सपूतों की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बच्चों ने परेड निकालने के साथ देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत विजयी भव, वंदे मातरम्, रंग दे बसंती चोला आदि दर्जनों कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्या शिखा दूबे और प्रभा शंकर शुक्ल ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन अमन पाण्डेय और निधि ने किया। इस अवसर पर सोनू यादव , राम सूरत तिवारी, शिव बहादुर शुक्ल, इंद्रजीत पाण्डेय, अजय यादव, दिगम्बर पाठक, राकेश पांडेय, बीरेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे। उप प्रबंधक रमा शंकर शुक्ल ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया।

इसे भी पढ़े  जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी से होगा संगठनात्मक नेतृत्व का चयन : विकास पांडुरंग ठाकरे
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya