-मामूली विवाद में हंसिया से युवक का हाथ काटकर उठा ले गये थे आरोपी
गोसाईंगंज। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के लँगडातर गांव में बीते गुरुवार की रात में मामूली विवाद में एक युवक का हाथ काटकर उठा ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपितों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया,जबकि एक नामजद आरोपी अभी भी फरार है,पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।एसपीआर बलवंत चौधरी के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों की पहचान प्रकाश पुत्र स्व0कुमारे, गौतम पुत्र रामबृक्ष व पिंटू पुत्र प्रकाश सभी निवासी लँगड़ातर कोतवाली गोसाईंगंज अयोध्या के रूप में हुई। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 2अदद हंसिया,1 मोटरसाइकिल व युवक का कटा हाथ भी बरामद कर लिया।
पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायालय रवाना कर दिया जंहा से जेल भेज दिया गया। बताते चले कि बीते गुरुवार को रात्रि में लँगडातर गांव में दीनानाथ पुत्र मुन्नालाल हाथ कुछ लोगो ने काट लिया था। मामले में पिता की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ केस दर्जकर पुलिस तलाश में जुटी हुई थी। तहरीर के मुताबिक कुछ दिन पूर्व दीनानाथ के पुत्र आदित्य से गांव के ही गौतम का विवाद हो गया था।जिसमे दीनानाथ ने गौतम को एक तमाचा मार दिया था।गौतम ने दीनानाथ को हाथ काटने की धमकी भी दी थी।
मामला को कई दिन बीत जाने के बाद दीनानाथ निश्चिन्त हो गए परन्तु गौतम के अंदर प्रतिशोध की ज्वाला भड़क रही थी। गुरुवार की देर शाम गौतम अपने साथी पिंट,प्रकाश व कलंदर के साथ मिलकर दीनानाथ को शराब व गांजा पिलाया।जब वह जबरदस्त नशे में हो गया तो एक छप्पर में ले जाकर मारापीटा और गौतम के कहने पर प्रकाश ने हंसिये से उसका बांया हाथ काटकर अलग कर दिया।
हाथ काटने के बाद हंसिया व कटा हाथ को छुपा दिया और घायल दीनानाथ को मोटरसाइकिल पर बिठाकर उसके घर के पास छोड़कर भाग गए। दीनानाथ किसी तरह से घर पहुंचा और आप बीती बताई। परिजन उसे लेकर आननफानन में गोसाईंगंज सीएचसी ले गए जंहा उसे मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर भेजा गया। मंडलीय चिकित्सालय में उसके हालत गम्भीर देख चिकित्सको ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया जंहा उसका इलाज चल रहा है।