-कांग्रेस पार्टी का “संविधान बचाओ सम्मेलन“ संपन्न
अयोध्या। कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरूवार को प्रेस क्लब में “संविधान बचाओ सम्मेलन“ का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह तथा संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्माने किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ,प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, रामजी गिरी, अमित जायसवाल सम्मिलित हुए।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा देश में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, तथा आम जनमानस को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में संविधान बचाओ सम्मेलन हो रहे हैं।
राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा वर्तमान समय में संविधान के मूल ढांचे को खतरा पहुंचाने वाली प्रवृत्तियाँ सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और आगे भी इसके लिए संघर्ष करती रहेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, जिला प्रभारी रामजी गिरी तथा महानगर प्रभारी अमित जायसवाल ने कहा संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों का प्रतीक है। आज समय आ गया है कि हम सब मिलकर इसके मूल सिद्धांतों दृ न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व दृ की रक्षा हेतु संगठित हो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि संविधान को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता और निष्पक्षता आज खतरे में हैं, और ऐसी परिस्थितियों में विपक्षी दलों की ज़िम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। सम्मेलन में युवा नेता जयप्रकाश गुप्ता ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहणकी।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ,पूर्व प्रदेश महासचिव जय करण वर्मा,पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलासन पांडे, अनिलसिंह ,पूर्व प्रदेश सचिव कर्म राज यादव, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,प्रवीण श्रीवास्तव, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंहसैनिक, पंकज सिंह, उपेन्द्र सिंह लल्लू, कर्मराज यादव ,बृजेश रावत,विजय पाल सिंह ,कमलासन पाण्डे,अशोक सिंहमनाऊपुर, भगवान बहादुर शुक्ला ,मोहम्मद नसीम ,सीजर जयसवाल, धीरेंद्र उपाध्याय,राज प्रताप, अनिल तिवारी , दिनेश शुक्ला विकास सिंह विकी,रुद्र प्रताप सिंह रिशु, तारिक अहमद ,रंजीत सिंह दयाशंकर तिवारी, प्रदीप निषाद ,अहमद कुरेसी धर्मेंद्रसिंहफास्टर, प्रशांत पाण्डेय, अशोक कुमार राय ,देव वर्मा,अशोक कनौजिया, हरजीत सिंह सलूजा, युवा अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, शैलेंद्र मणि पांडे,डीएन वर्मा, कवींद्र साहनी,अरुण साहू, डॉ विनोद गुप्ता जनार्दन मिश्रा, मोहम्मद आरिफ, राकेश तिवारी, दिनेश शुक्ला, पंकज सिंह फ्लावर नकवी ,धीरेंद्र प्रताप सिंह बबलू, मुस्लिम शेख, जावेद ,विजय यादव, ताज मोहम्मद, उमेश उपाध्याय , कल्लू शर्मा, अनिल सोनकर, आलोक खरे ,राजकुमार यादव, विशाल दुबे ,विजय श्रीवास्तव, आशुतोष पांडे ,संतोष तिवारी, आशुतोष शांडिल्य, जिला महासचिव राजकुमार पांडे, प्रशांत पांडे आदि मौजूद थे।ष्