रानी अहिल्याबाई का साहस, सेवा व नेतृत्व परिचय, महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत : रोली सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में महिला जागरूकता संगोष्ठियों का आयोजन

अयोध्या। रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत जिले के सभी ब्लॉकों, नगर पंचायतों तथा नगर पालिकाओं में महिला जागरूकता के लिए संगोष्ठियों का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है। गुरुवार को बीकापुर, तारून, रुदौली, मिल्कीपुर, अमानीगंज, मसौधा व नगर पंचायत खिरौनी में संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

बीकापुर ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा, रानी अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उन्होंने जिस साहस, सेवा और नेतृत्व का परिचय दिया, वह आज की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आगे आना होगा। भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा, रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन दर्शन और उनकी समाजसेवा हम सभी के लिए आदर्श है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। इस अभियान के माध्यम से हम उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि तारून में अवधेश पाण्डेय बादल, रूदौली में कमला शंकर पाण्डेय, मिल्कीपुर में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अमानीगंज में अशोक कसौधन व मसौधा में अवधेश पाण्डेय बादल ने गोष्ठी को सम्बोधित किया। शुक्रवार को मवई, सोहावल, मया बाजार, हैरिंग्टनगंज, नगर पंचायत कामाख्या देवी, बीकापुर, कुमारगंज, भदरसा, नगर पालिका गोसाईगंज में 31 मई को संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।

बीकापुर में आयोजित संगोष्ठी में ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुनील राजपूत, अनिल उपाध्याय, मुकुल आनंद, शिव कुमार, राजू सिंह, प्रियंका तिवारी, रुचि, सितारा देवी ,सविता ,मंजू देवी, रत्ना शुक्ला, रीता देवी, पारुल सिंह, सरोज, राधा यादव, राज कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya