अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट ने अपना लोकसभा चुनाव को लेकर समर्थन पत्र अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को सौंपा है। संगठन ने भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को विजयी बनाने में अपनी प्रतिबद्धिता जताई है। समर्थन पत्र पर संगठन के प्रदेश महामंत्री संस्कृत प्रकोष्ठ घनश्याम तिवारी, मण्डलीय मंत्री उदय नारायन तिवारी, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष संस्कृत प्रकोष्ठ दिलीप कुमार द्विवेदी, महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता, प्रवक्ता संस्कृत प्रकोष्ठ आचार्य राधेश्याम मिश्र, प्रदेशीय मंत्री संस्कृत प्रकोष्ठ राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चन्द्र, मण्डलीय अध्यक्ष संस्कृत प्रकोष्ठ वीरेन्द्र कुमार द्विवेदी, सदस्य जिला कार्यकारिणी योगेन्द्र नाथ तिवारी तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष संस्कृत म रामभद्र दास के हस्ताक्षर है।
शिक्षक संघ पाण्डेय गुट ने अयोध्या विधायक को सौंपा समर्थन पत्र
19
previous post