तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने 12 बोर कट्टा एवं 2 जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट के तहत कारवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली के थाना प्रभारी के निर्देश पर एसएसआई राम उग्र कुशवाह ने आरोपी संजय यादव पिता संतराम उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम महुवारी थाना इब्राहिमपुर अंबेडकरनगर को 12 बोर देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस लेकर गोसाईगंज रामगंज रेलवे स्टेशन रोड के तिराहे के पास पुलिस टीम ने दबिश देकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। आरोपी संजय यादव इससे पहले भी आधा दर्जन के उपर मामले में जेल जा चुका है। एस एस आई कुशवाहा ने बताया या 2015 में पारसनाथ सिपाही पर हमला भी किया था। यह है अपराधिक प्रवृत्तियों में संलिप्त रहा है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़े  जमीनी विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya