सम्भागीय परिवहन कार्यालय में स्वच्छता की दिलाई शपथ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने परिसर में लगाई झाडू

फैजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सम्भागीय परिवाहन कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने स्वच्छता की शपथ मौजूद लोगो को दिलायी व भाजपा नेताओं तथा अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ परिसर में सफाई करके समाज को स्वच्छता का संदेश दिया।  अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक और समाजिक तरीके से स्वस्थ रहने और विकास के लिए स्वच्छता बहुत जरुरी है। जब तक हम स्वच्छता के महत्व को नहीं समझेंगे तब तक हम अपने आप को सभ्य और सुसंस्कृत नहीं कह सकते है। जिस प्रकार घर की सफाई में सदस्यों की भूमिका होती है। उसी प्रकार अपने आस पास के परिवेश को साफ सुथरा रखने में समाज की बड़ी भूमिका होती है। उन्नति के लिए हमे अपने आप पास की सड़को को स्वच्छ रखना चाहिए।
अभियान के बाद अयोध्या विधायक ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर निर्देश दिये। विधायक ने वाहनों को उनके निर्धारित रुट पर ही चलाये जाने का निर्देश दिया। जिससे जाम की स्थिति न बने। इस अवसर पर भाजपा नेता अभिषेक मिश्रा, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, बलराम मौर्य, कृष्ण कुमार पाण्डेय, हरभजन गौड़, अरविंद सिंह, दिवाकर सिंह, कर्मवीर सिंह, अनुराग त्रिपाठी सम्भागीय परिवाहन अधिकारी सुभाष चन्द्र कुशवाहा, शिखर ओझा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी बीके अस्थाना, नंद कुमार, यात्री कर अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी, शैहपर किदवई, सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक टीके मल्ल मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya