समारोह पूर्वक किया गया नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख का शपथ ग्रहण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। विकास खण्ड सोहावल में शपथ ग्रहण के मौके पर मुख्य अतिथि ने ब्लाक परिसर में वृक्षारोपण किया।सोहावल तहसील क्षेत्र के दो विकास खण्ड सोहावल  विकास खण्ड में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू पाण्डेय विधायक प्रतिनिध डा0 अमित सिंह चौहान की उपस्थिति में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार प्रियदर्शी को उप-जिलाधिकारी स्वप्निल कुमार यादव ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह का संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अवतार यादव ने किया।इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने ब्लाक परिसर में वृक्ष रोपित कर मौजूद लोगों को पौधरोपण करने के लिए उत्साहित किया।तो मसौधा विकास खण्ड में मुख्य अतिथि बीकापुर विधायक डा0 अमित सिंह की उपस्थिति में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह को उप-जिलाधिकारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, धन्ना सिंह,धर्मेन्द्र सिंह,जगदम्बा मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष अरुण तिवारी,विनोद कुमार गौड़,आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  नाला व सड़क निर्माण पूरा करने के पहले मैपिंग करे पीडब्ल्यूडी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya