संचारी रोग से बचाव के लिए छात्रों ने निकाली रैली

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जागरूक रहकर ही रोगों से बचाव संभवः डॉ. मणि शंकर तिवारी

अयोध्या । एसएसवी इंटर कॉलेज में गुरुवार को शिक्षा विभाग के निर्देश पर संचारी रोग से रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मणि शंकर तिवारी ने स्वयं किया। इस दौरान उन्होंने प्रार्थना सभा स्थल पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें संचारी रोग से बचाव के विभिन्न उपाय भी बताए।

डॉ. तिवारी ने कहा कि संचारी रोग से बचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण जागरूक होना है और खुद के जागरूक होने के साथ ही औरों को भी जागरूक किया जाना प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्र में भी जागरूकता अभियान चलाया जाना है। इस उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से संचारी रोग से रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाले जाने के निर्देश है।

उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कई स्लोगन भी बताए। हाथों में जागरूकता से संबंधित तख्तियां और पोस्टर लिए छात्र विद्यालय से निकले। कश्मीरी मोहल्ला, साहबगंज, वाल्दा  सहित कई प्रमुख क्षेत्र से होते हुए छात्र वापस विद्यालय पहुंचे। जागरूकता रैली में एक हज़ार से अधिक विद्यार्थी सहित उप प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार तिवारी, महेश नारायण यादव,  वारिज नयन शर्मा,  दुर्गा प्रसाद शर्मा, मनोज कुमार, जयेंद्र पाठक सहित कई शिक्षक शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  संपूर्ण समाधान दिवस : जिलाधिकारी ने बीकापुर तहसील में सुनीं जनसमस्याएं
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya