छात्र-छात्राओं ने दीक्षांत सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में दीक्षांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत बुधवार को सांस्कृतिक कार्यकमों का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, समूह गायन एवं नाट्य मंचन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने लागा चुनरी में दाग गीत से सभागार में श्रोताओं को गुनगुन गाने का मजबूर कर दिया। वही घर मोरे परदेशिया, नशे सी चढ़ गई व महाभारत थीम पर छात्र-छात्राओं ने नाट्य मंचन प्रस्तुत कर दर्शकों को आनन्दित कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना से हुआ। यह कार्यक्रम संयोजक प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, सह संयोजक प्रो0 नीलम पाठक की देखरेख में किया गया। इन प्रतिभागियों को दीक्षांत समारोह के दिन सांस्कृतिक संध्या पर कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के निर्णायक डाॅ0 स्नेहा पटेल, डाॅ0 कविता पाठक, डाॅ0 सरिता सिंह, डाॅ0 प्रियंका सिंह, डाॅ0 प्रतिभा वर्मा रही। मौके पर प्रो0 शैलेन्द्र कुमार वर्मा, डॉ0 विवेक उपाध्याय, डॉ0 रविन्द्र भारद्धाज, डाॅ0 राकेश कुमार, डॉ0 आशीष पटेल, डॉ0 महेन्द्र पाल सिंह, जनसम्पर्क अधिकारी आशीष मिश्रा, प्रवीन मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  पंचतत्व में विलीन हुए शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya