पुलिस मुठभेड़ में किशोरी से दुष्कर्म करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी गोली, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती


मिल्कीपुर। खण्डासा पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले मुख्य अभियुक्त शहबान को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।     खण्डासा पुलिस ने रात लगभग 9ः00 बजे वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को सतनापुर नहर से विनायकपुर मोड पर जाते समय रोका गया रोके जाने पर संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा की गई फायरिंग में एक व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगी तथा दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया पूछताछ करने पर घायल व्यक्ति ने अपना नाम शहबान पुत्र मोहम्मद वारिस उम्र करीब 24 वर्ष बताया तथा फरार होने वाले व्यक्ति का नाम मोनू पुत्र यार मोहम्मद बताया।

पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि पुलिस की गोली से घायल व्यक्ति नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने का वांछित मुख्य अभियुक्त है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एक तमंचा 315 बोर  व एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने शहबान के विरुद्ध पुलिस पार्टी पर हमला एवं आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।

इस मुठभेड़ के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष थाना खण्डासा विवेक कुमार सिंह द्वारा थाना खण्डासा पर मु0अ0सं0 194/24 धारा 109(1)बी0एन0एस0 , 3/25 आयुध अधि0 अभियुक्त शहबान पुत्र मो0 वारिस नि0 ग्राम रायपट्टी थाना खण्डासा जनपद अयोध्या के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़े  केएम शुगर मिल में पानी की टंकी गिरने से एक की मौत, दो गम्भीर

गिरफ्तार अभियुक्त

शहबान पुत्र मो0 वारिस नि0 ग्राम रायपट्टी थाना खण्डासा जनपद अयोध्या (उम्र करीब 24 वर्ष)

बरामदगी

1.बिना नम्बर की सुपर स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल काले रंग की
2. एक अदद तमन्चा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस तथा 01 जिन्दा कारतूस
पंजीकृत अभियोगः
1. मु0अ0सं0 192/24 धारा 64,351(2) बी0एन0एस0, 3(2)V एस0सी0एस0टी0एक्ट व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
2. मु0अ0सं0 194/24 धारा 109(1)बी0एन0एस0 , 3/25 आयुध अधि0

गिरफ्तारी करने वाली टीम

1. विवेक कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
2. उ0नि0 महेन्द्र कुमार थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
3. उ0नि0 विक्रम सिंह थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
4. उ0नि0 सुधीर कुमार थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
5. का0 सौरभ यादव थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
6. का0 शरद शर्मा थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
7. का0 विक्रम तिवारी थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
8. का0 सलमान थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
9. का0 दुर्गा थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
10. का0 पवन यादव थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
11. हे0का0 प्रमोद पाण्डेय (स्वाट टीम अयोध्या)
12. का0 अश्वनी राम (स्वाट टीम अयोध्या)
13. अरुण यादव (स्वाट टीम अयोध्या)
14. का0 आनन्द यादव(स्वाट टीम अयोध्या)

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya