राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिया धरना, किया प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। लम्बित मांगो को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में धरना व प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओपी सिंह व संचालन महेश चन्द्र तिवारी ने किया।
इस मौके पर हुई सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगो में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करना, 50 वर्ष तक की आयु पर अनिवार्य सेवा निवृत्ति में पारदर्शिता रखना, कैसलेस चिकित्सा सुविधा लागू होने की घोषणा के बावजूद न लागू किया जाना केन्द्र के समान भत्ता देना आदि शामिल हैं। धरना देने वालों में अरविन्द कुमार सिंह, दयाशंकर वर्मा, संजय पासवान, डेनियल भारती, अवधेश सिंह बब्बू, अजीत प्रताप सिंह, विजय चैधरी, हरिश्चन्द्र मौर्य, रामचन्द्र राही आदि शामिल रहे। अन्त में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा गया।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya