दीक्षांत सप्ताह के अंतर्गत 16-17 को होगी खेल प्रतियोगिता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। क्रीड़ा विभाग आवासीय परिसर ,डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अपने 24वे दीक्षांत सप्ताह के अंतर्गत 16 सितंबर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है जिसके अंतर्गत खो-खो, रस्साकशी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन तथा शतरंज महिला पुरुष वर्ग की पांच खेलों की प्रतियोगिताएं 16 व 17 सितम्बर को खेली जानी है। विश्वविद्यालय के सभी विभागों के खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग करेंगे, मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय भारतीय हॉकी खिलाड़ी श्री दानिश मुज्तबा (ओलंपियन) व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अयोध्या श्री आरपी सिंह जी विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित जी द्वारा की जायेगी।

खेलों में युवाओं की भूमिका व खेलों के उत्थान में सरकार की भूमिका विषय पर होगा व्याख्यान

अयोध्या। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान ,डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अपने 24वे दीक्षांत सप्ताह के अवसर पर 16 सितंबर को समय 12ः30 अपराह्न संत कबीर सभागार में विशेष व्याख्यान आयोजित करा रहा है।
इस व्याख्यान माला में “खेलों में युवाओं की भूमिका“ व “खेलों के उत्थान में सरकार की भूमिका“ पर मुख्य वक्ता श्री दानिश मुज्तबा अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर व विशिष्ट वक्ता श्री आर.पी. सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अयोध्या द्वारा खिलाड़ियों, छात्र व छात्राओं को संबोधित किया जायेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य मनोज दीक्षित कुलपति, अवध विश्वविद्यालय द्वारा की जाएगी। व्याख्यानमाला का आयोजन शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान के द्वारा किया जाएगा कार्यक्रम के संयोजक प्रो एमपी सिंह ( निदेशक) शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान और डॉ मुकेश वर्मा ने इसकी जानकारी दी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya