in , , ,

सपा ने फैजाबाद लोकसभा से आनन्दसेन यादव को बनाया प्रत्याशी

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव के पुत्र हैं आनन्दसेन

अयोध्या। समाजवदी पार्टी ने फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-54 से प्रत्याशी की घोषणा कर दिया है। पूर्व सांसद मित्रसेन यादव के पुत्र आनन्दसेन यादव को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है जिससे प्रत्याशी चयन को लेकर लगायी जा रही अटकलों पर विराम लग गया है।
फैजाबाद लोकसभा सीट सपा-बसपा गठबंधन खाते में सपा के हिस्से में आया था चूंकि प्रत्याशी घोषित करने में विलम्ब हो रहा था इसलिए फिजाओं में तरह-तरह की अटकलें तैर रही थीं। पार्टी हाईकमान ने अटकलों पर विराम लगाते हुए मंगलवार को तीन प्रत्याशियों की घोषणा किया जिसमें फैजाबाद लोसभा निर्वाचन क्षेत्र से आनन्दसेन यादव, पीलीभीत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से हेमराज वर्मा और एटा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से देवेन्द्र यादव के नामों की गठबंधन हाईकमान ने घोषणा कर दी। आनन्दसेन यादव के फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद अटकलों पर विराम लग गया है। बताते चलंे कि आनन्द सेन यादव जन-जन में लोकप्रिय स्व.ं मित्रसेन यादव के पुत्र हैं और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है। आनन्द सेन यादव एक बार बसपा सरकार में राज्यमंत्री भी रह चुके हैं उनकी लोकप्रियता को देखकर सपा-बसपा गठबंधन ने उन्हें 54 फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। आनन्सेन यादव को सपा-बसपा गठबंधन का प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है।
सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने ने बताया कि टिकट घोषित होते ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आया। शहीद भवन पर लोगों ने आतिशबाजी की और रंग-गुलाल, अबीर लगाकर सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। गठबन्धन प्रत्याशी आनन्दसेन यादव का शहीद भवन पर माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस मौके पर प्रत्याशी आनन्दसेन यादव ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या की धरती पर गठबन्धन का परचम फहरायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरे उत्साह और मजबूती के साथ चुनाव लड़ें। प्रवक्ता ने बताया कि इस मौके पर समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह राहुल, जयसिंह यादव, सुरेन्द्र यादव, सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन, ओपी पासवान, प्रदीप यादव, हरेन्द्र यादव, हामिद जाफर मीसम, इन्द्रसेन पहलवान, सनी यादव, आशिक यादव, प्रधान अनुराग सिंह, गौरव पाण्डेय, जय प्रकाश यादव, विद्या भूषण पासी, सुनील रावत आदि ने खुशी का इजहार किया। प्रवक्ता ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फैसले का सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, पूर्व राज्यमंत्री तेजनरायण पाण्डेय पवन, विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा, पूर्व विधायक अभय सिंह, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रूश्दी मियाॅं ने स्वागत किया।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

भाजपा ने फैजाबाद से लल्लू सिंह को बनाया प्रत्याशी

टैक्स चोरी करने वाले देंगे गरीबों को सालाना 72 हजार: शिव प्रताप शुक्ल