अयोध्या। समाज सेवा के जरिये पहचान बनाने वाले राजन पाण्डेय ने 54 फैजाबाद लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद समाजसेवी राजन पाण्डेय ने बताया कि जनता की मांग पर उन्होंने सक्रिय राजनीति में आने का निर्णय लिया है। बावजूद इसके किसी भी तरह का शक्ति प्रदर्शन नामांकन के दौरान नहीं किया क्योंकि मतदाताओं को के मतों की आवश्यकता होती है प्रदर्शन की नहीं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि लोकसभा क्षेत्र के गरीब, बेबस लोग जिनकी वह सेवा करते आये हैं वह उन्हें लोकसभा तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
निर्दल प्रत्याशी के रूप में समाजसेवी राजन पाण्डेय ने किया नामांकन
105
previous post