अयोध्या। भारतीय संविधान दिवस के दूसरे दिन शोभाक्षर सेवा संस्थान की अध्यक्ष शोभा गुप्ता ने कुष्ठ आश्रम के बच्चों में सर्दी से बचाव के लिए गर्म वस्त्रों का वितरण किया। उन्होंने कुष्ठ आश्रम के बच्चों के साथ मिठाई खाया और खिलाया। उन्होंने आश्रम मे रह रही महिलाओं और पुरूषों को एकत्र करके उन्हें संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर के जीवन दर्शन की जानकारी दी साथ ही संविधान में वर्णित नागरिक अधिकारों से सभी परिचय कराया। उन्होंने कहा कि संविधान ने भारत वासियों को कई ताकतें दी हैं जो अधिकार संविधान द्वारा मिला है उसका उपयोग लोगों को न्याय प्राप्त करने के लिए करना चाहिए।
समाज सेविका ने कुष्ठ आश्रम के बच्चों को बांटा वस्त्र
30
इसे भी पढ़े दीपोत्सव व परिक्रमा से पूर्व सभी कार्यो को सुनिश्चित रूप से पूर्ण किया जाय : राजेश कुमार