सोहावल। रौनाही थाना पुलिस ने शफीपुर मोड के पास एक संदिग्ध को रोंका तो उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे दौड़ाकर धर दबोचा। जामा तलाशी के बाद उसके पास से सवा किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। रौनाही थाना के उप निरीक्षक रामदेव गुप्ता व आरक्षी राम विलास यादव टोल प्लाजा तहसीमपुर में तैनात थे उसी समय सफीपुर मोड से एक व्यक्ति दिखाई दिया और पुलिस वालों को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसको दौड़ाकर पकड़ लिया उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ। पकड़े गये मादक पदार्थ तस्कर की शिनाख्त सिकन्दर उर्फ नाटे पुत्र मो. इबरार निवासी ग्राम धन्नीपुर थाना रौनाही के रूप में हुई है। रौनाही थाना में तस्कर के विरूद्ध मु.अ.सं. 376/19 एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
तस्कर गिरफ्तार, सवा किलो गांजा बरामद
128
previous post