अयोध्या मे सीता अशोक वाटिका की हुई स्थापना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-केरल से लाए गए सीता अशोक के तीन सौ पौधे रोपित किए गए

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में अशोक वन की नींव भी पड़ चुकी है। वन विभाग, सोता अशोक वन की स्थापना केरला फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट से मिल कर कर रहा है। इसके लिए केरल से तीन सौ से अधिक सीता अशोक के पौधे अयोध्या के लिए ट्रेन से लाए गए थे । इन पौधों के साथ रिसर्च इंस्टीट्यूट के सदस्य भी यहाँ आए हैं।जो यहाँ के वातावरण और मिट्टी में सीता अशोक के पौधों को तैयार करने में अपनी विशेष भूमिका निभा रहे हैं।

लंबे समय से सीता अशोक वाटिका की स्थापना पर भी मंधन चल रहा था। भूमि की तलाश में पिछले दो वर्षों से वन विभाग इधर उधर भटक रहा था। किन्तु अब सीता अशोक वाटिका की स्थापना के लिए 600 वर्ग मीटर में डाभासेमर स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में सीता अशोक वन की स्थापना के लिए सोमवार को पौधरोपण किया गया।
केरला फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, अदम्य चेतना फाउंडेशन वेंगलुरु और ग्राम सर्व प्राइवेट लिमिटेड के सदस्यों ने वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण किया।

प्रभागीय वनाधिकारी प्रणव जैन ने बताया कि सीता अशोक के पौधे केरल से अयोध्या के लिए लाए गए जिन्हें आज रोपित किया गया है। अदम्य चेतना बेंगलुरु के चेयरपरसन तेजस्विनी अनंत कुमार के नेतृत्व में सोमवार को कंपोजिट विद्यालय ढाभा सेमर के प्रांगण में 300 सीता अशोक का पौधा लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस मौके पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के गोपाल जी, अदम्य चेतना के संरक्षक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व भाजपा सांसद लल्लू सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र भाजपा संजीव राय, कृषि डायरेक्टर सुमिता सिंह , कंपोजिट विद्यालय के प्राचार्य एवं डीएफओ प्रणव जैन एवं बेंगलुरु से आए लगभग 80 से 90 वॉलिंटियर्स ने मिलकर उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya