अविवि की शिवानी व अमित बिहार सहायक अभियोजन पदाधिकारी पद पर चयनित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित एलएल.एम. पाठ्यक्रम के 2021 सत्र के छात्र शिवानी सिंह एवं अमित पाण्डेय का बिहार सहायक अभियोजन पदाधिकारी पद पर चयन हुआ। इनकी सफलता पर विधि संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार राय एवं पाठ्यक्रम के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

अमित पाण्डेय

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रो. अशोक कुमार राय के कुशल नेतृत्व में पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं निरन्तर प्रतिमान गढ़ रहे है। प्रो. राय ने बताया कि हाल ही में एलएल.एम. पाठ्यक्रम की छात्रा आश्री शाह ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में बारहवाँ स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय की यशगाथा में एक नया अध्याय जोड़ा है। छात्रों की इस उपलब्धि पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० अजय कुमार सिंह, डॉ0 सन्तोष पाण्डेय, डॉ0 विवेक, डॉ वंदना गुप्ता सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं अधिकारियों ने दोनों छात्रों को शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़े  सीएम दौरे से पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे भाजपाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya