शिक्षामित्र मूल विद्यालय वापसी की मांग को लेकर बीएसए से मिला शिक्षामित्र संघ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। शिक्षामित्र का मूल विद्यालय में और पति के निवास स्थान पर स्थानांतरण / समायोजन की मांग को लेकर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधि मंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद से मुलाकात किया।

इस संबंध में श्री मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी जनपद के तीन ब्लाकों का समायोजन बिल जिला मुख्यालय पर न होने के कारण लिस्ट निकलने में विलंब हुई है। जिसे बीएसए लालचंद ने आते ही जारी करने की बात को कहा है।

दूसरी और मसौधा ब्लाक में तैनात शिक्षा मित्र अर्चना सिंह का लंबित मानदेय प्रकरण भी शीघ्र निस्तारित करने की बात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कही है।

उपरोक्त ज्ञापन पत्र कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री राम नाथ यादव, सोहावल ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष प्रताप सिंह, मसौधा ब्लाक अध्यक्ष शिव कुमार यादव भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  युवा संवाद के पोस्टर का विमोचन, 11 सितंबर को होगा आयोजन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya