in ,

शिया मुसलमानों ने मनाई ईद, पेश की गई मुबारकबाद

अयोध्या। शहर में बुधवार को शिया मुस्लिम समुदाय ने ईद उल फितर का पर्व मनाया। शिया जामा मस्जिद इमामबाड़ा जवाहर अली खा में शाही पेश नमाज मौलाना सैयद अहमद अली आबिदी ने ईद की नमाज अदा कराई। मौलाना ने ईद की नमाज अदा करने के बाद खुतबा पढ़ा। उन्होंने अपनी तकरीर में ईद की मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि ईद रोजेदारों के लिए अल्लाह की ओर से इनाम मिलने का दिन होता है। मौलाना ने बुधवार को ईद होने का ऐलान किए जाने को लेकर हो रही तरह-तरह की चर्चाओं को भी विराम दिया।

उन्होंने शिया मुसलमान के बीच ईरान के शिया समुदाय के सबसे बड़े मरजा आका ए शीस्तानी के कार्यालय से मिली लिखित और मौखिक सूचना की भी जानकारी लोगों के बीच साझा किया। साथ ही उन्होंने ईरान से ईद हिंदुस्तान में मनाए जाने की जानकारी का ऑडियो भी अपने मोबाइल से माइक पर सुनाया।

दूसरी ओर अयोध्या जनपद के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में शिया मुसलमान ने बुधवार को ईद की नमाज अदा नहीं की। वही सुन्नी मुसलमान 11 अप्रैल को ईद मनाएंगे। बुधवार को शिया जामा मस्जिद इमामबाड़ा जवाहर अली खान के अलावा चौक मस्जिद हसन रजा खान और मोती मस्जिद मुगलपुरा के अलावा अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज शांतिपूर्ण और खुशहाल माहौल में मनाई गई। ईद की नमाज अदा करने के बाद शिया मुसलमान ने मुल्क में अमन चैन, खुशहाली और तरक्की के साथ कौम की एकजुटता और इत्तेहाद के लिए भी दुआएं की।

इसे भी पढ़े  पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, शव को कुएं में फेंका

What do you think?

Written by Next Khabar Team

बसपा के डेढ़ दर्जन से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाजपा में जताई आस्था

डॉ हैनिमैन : आध्यात्मिक दृष्टि से बोधगम्य हुआ प्रकृति का चिकित्सा नियम